सभी ज्योतिष मित्रों को मेरा निवेदन हे आप मेरा दिया हुवा लेखो की कोपी ना करे में किसी के लेखो की कोपी नहीं करता, किसी ने किसी का लेखो की कोपी किया हो तो वाही विद्या आगे बठाने की नही हे कोपी करने से आप को ज्ञ्नान नही मिल्त्ता भाई और आगे भी नही बढ़ता , आप आपके महेनत से तयार होने से बहुत आगे बठा जाता हे धन्यवाद ........
जय द्वारकाधीश
।। = ज्योतिष एवं शिव पूजा = ।।
ज्योतिष शास्त्र में शिव पूजा के द्वारा अनेक ग्रह दोष और उनकी पीड़ाओं से मुक्ति के उपाय बताए गए हैं।
जिसमें हर राशि के व्यक्ति के लिए भगवान शिव की उपासना और पूजा के विशेष उपाय बताए गए हैं।
जिनका शिव आराधना के समय पालन करने पर हर कोई मनचाहा फल पा सकता है।
वैसे सभी राशि के लोग शिव पूजा किसी भी विधि से कर सकते हैं।
लेकिन यहां बताए जा रहे शिव पूजा के विशेष उपाय ज्यादा प्रभावकारी माने जाते हैं।
हर व्यक्ति शिव पूजन से पहले काले तिल जल में मिलाकर स्नान करे।
शिव पूजा में कनेर, मौलसिरी और बेलपत्र जरुर चढ़ावें।
इसके अलावा जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को किस पूजा सामग्री से शिव पूजा अधिक शुभ फल देती है।
मेष -
इस राशि के व्यक्ति जल में गुड़ मिलाकर शिव का अभिषेक करें।
शक्कर या गुड़ की मीठी रोटी बनाकर शिव को भोग लगाएं।
लाल चंदन व कनेर के फूल चढ़ावें।
वृष-
इस राशि के लोगों के लिए दही से शिव का अभिषेक शुभ फल देता है।
इसके अलावा चावल, सफेद चंदन, सफेद फूल और अक्षत यानि चावल चढ़ावें।
मिथुन -
इस राशि का व्यक्ति गन्ने के रस से शिव अभिषेक करे।
अन्य पूजा सामग्री में मूंग, दूर्वा और कुशा भी अर्पित करें।
कर्क -
इस राशि के शिवभक्त घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
साथ ही कच्चा दूध, सफेद आंकड़े का फूल और शंखपुष्पी भी चढ़ावें।
सिंह -
सिंह राशि के व्यक्ति गुड़ के जल से शिव अभिषेक करें।
वह गुड़ और चावल से बनी खीर का भोग शिव को लगाएं।
गेहूं और मंदार के फूल भी चढ़ाएं।
कन्या -
इस राशि के व्यक्ति गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।
शिव को भांग, दुर्वा व पान चढ़ाएं।
तुला -
इस राशि के जातक इत्र या सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करें और दही, शहद और श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाएं।
सफेद फूल भी पूजा में शिव को अर्पित करें।
वृश्चिक -
पंचामृत से शिव का अभिषेक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शीघ्र फल देने वाला माना जाता है।
साथ ही लाल फूल भी शिव को जरुर चढ़ाएं।
धनु -
इस राशि के जातक दूध में हल्दी मिलाकर शिव का अभिषेक करे।
भगवान को चने के आटे और मिश्री से मिठाई तैयार कर भोग लगाएं।
पीले या गेंदे के फूल पूजा में अर्पित करें।
मकर -
नारियल के पानी से शिव का अभिषेक मकर राशि के जातकों को विशेष फल देता है।
साथ ही उड़द की दाल से तैयार मिष्ठान्न का भगवान को भोग लगाएं।
नीले कमल का फूल भी भगवान का चढ़ाएं।
कुंभ -
इस राशि के व्यक्ति को तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए।
उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं और शमी के फूल से पूजा में अर्पित करें।
यह शनि पीड़ा को भी कम करता है।
मीन -
इस राशि के जातक दूध में केशर मिलाकर शिव पर चढ़ाएं।
भात और दही मिलाकर भोग लगाएं।
पीली सरसों और नागकेसर से शिव का चढ़ाएं।
हर हर महादेव
पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर:-
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:-
-: 1987 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science)
" Opp. Shri Dhanlakshmi Strits , Marwar Strits, RAMESHWARM - 623526 ( TAMILANADU )
सेल नंबर: . + 91- 7010668409 / + 91- 7598240825 WHATSAPP नंबर : + 91 7598240825 ( तमिलनाडु )
Skype : astrologer85
Email: prabhurajyguru@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद..
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏